Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > उगते सूर्य की तरह चमके क्षेत्रवासियों का भविष्य-राजेश शुक्ला

उगते सूर्य की तरह चमके क्षेत्रवासियों का भविष्य-राजेश शुक्ला

Spread the love

छठ महापर्व पर ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य, व्रती माताओं-बहनों से ग्रहण किया प्रसाद

अभिनव अग्निहोत्री 

कानपुर देहात।अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के मैथा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूरजपुर के छठ पूजा घाट एवं ग्राम रवींद्रपुरम में सोमवार को प्रातःकाल ब्लॉक प्रमुख  राजेश शुक्ला ने पहुंचकर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

व्रती माताओं से लिया आशीर्वाद,ग्रहण किया प्रसाद

इस पावन अवसर पर उन्होंने व्रती माताओं एवं बहनों से आत्मीय भेंट कर उनके हाथों से प्रसाद ग्रहण किया तथा उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

लोकआस्था, श्रद्धा, पवित्रता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक छठ पर्व

ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोकआस्था, श्रद्धा, पवित्रता और सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव, पारिवारिक सुख-समृद्धि और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *