Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > पेशकार की मनमानी का खेल,लापरवाही हावी सब फेल

पेशकार की मनमानी का खेल,लापरवाही हावी सब फेल

Spread the love

अधिवक्ताओं ने पेशकार की मनमानी की शिकायत एसडीएम से की

सुधार न होने पर आंदोलन करने की कही बात

कानपुर देहात। मैथा तहसील के पेशकार की मनमानी और लापरवाहीपूर्ण कार्यों से समय से कोर्ट में दायरे नहीं दाखिल हो पा रहे है। साथ ही बाद निस्तारण में सीधे आने वाले लोगों के निस्तारण पहले किए जा रहे है। अधिवक्ताओं ने इन्हीं समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजा तिवारी,उपाध्यक्ष शिववीर सिंह,अधिवक्ता गीतेश अग्निहोत्री,अंकित द्विवेदी,भरत सिंह ने एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसीलदार कोर्ट के पेशकार धर्मेंद्र शर्मा की मनमानी व लापरवाही के चलते वादों का निस्तारण समय से नहीं हो पा रगा है। कई कई माह से धारा 34 के दायरे दर्ज नहीं किए जा रहे है। साथ ही अधिवक्ताओं से अमर्यादित ढंग से बातचीत की जाती है। साथ ही माफियाओं से सीधे सांठगांठ कर उनके पहले काम किए जा रहे है। साथ ही मांग पूरी न होने पर गलत परवाने जारी कर दिए जाते है। और फिर संशोधन के नाम पर खेल किया जाता है। अधिवक्ताओं में एक हफ्ते में कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। एसडीएम ने कार्रवाई कर शिकायतों का निस्तारण करने की बात अधिवक्ताओं से कही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *