Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > शिवली में पटाखों का अवैध भंडारण,490 किलोग्राम बरामद,एक गिरफ्तार

शिवली में पटाखों का अवैध भंडारण,490 किलोग्राम बरामद,एक गिरफ्तार

Spread the love

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध रूप से पटाखा भंडार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात कस्बा स्थित एक मकान में छापेमारी कर बिना अनुमति के अवैध रूप से भंडारण करने वाले एक युवक को दबोच लिया। शिवली पुलिस ने लाखों रूपये कीमत की 33 बंडलों में 490 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री पटाखा आतिशबाजी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

         दीपावली त्योहार के नजदीक आते ही जगह-जगह पर लोगों द्वारा बिना अनुमति के अवैध रूप से पटाखों का भंडारण शुरू कर दिया गया है। इन दिनों पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर जिले भर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने एवं कारोबार करने वालों के खिला अभियान चलाया जा रहा है। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की शाम कस्बे में शांति व्यवस्था हेतु गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कस्बे के जवाहर नगर स्थित एक घर में अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही कस्बा प्रभारी अच्छेलाल पाल के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी गई तो घर के अंदर मौजूद अजय कुमार गुप्ता निवासी रामनगर शिवली को मौके से दबोच लिया गया। घर के अंदर तलाशी ली गई तो कमरे में रखे 33 बंडल विस्फोटक सामग्री पटाखा आतिशबाजी बरामद हुई है। जिसका वजन करीब 490 किलोग्राम है। बरामद की गई आतिशबाजी की कीमत लाखों रुपये की होगी। विस्फोटक सामग्री बरामद करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह के साथ कस्बा प्रभारी अच्छे लाल पाल आरक्षी रवि कुमार पुष्पेंद्र एवं महिला सिपाही विद्योत्तमा शिवानी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अजय कुमार गुप्ता रामनगर के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *