ई रजिस्ट्री के पंजीकरण के विरोध में आईजी स्टांप से मिले अधिवक्ता
अकबरपुर तहसील के अध्यक्ष बिपिन दीक्षित के अगुवाई में लखनऊ पहुंचा प्रतिनिधि मंडल
लखनऊ। ई रजिस्ट्री के पंजीकरण के विरोध में कानपुर देहात जिले की छह तहसीलों के अधिवक्ता आंदोलनरत है। अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर
अकबरपुर तहसील के अध्यक्ष अकबरपुर विपिन दीक्षित की अगुवाई में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को लखनऊ में आईजी स्टांप नेहा शर्मा से मुलाकात करने पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष मैथा कुलदीप कुमार तिवारी, अध्यक्ष भोगनीपुर धरम सिंह यादव, अध्यक्ष डेरापुर सुरेश दुबे, गीतेश अग्निहोत्री,आशुतोष त्रिवेदी, सुनील कुमार, निर्वेश यादव, नीशू शुक्ला, अतर सिंह यादव, सत्येन्द्र यादव शामिल हुए। आईजी स्टांप ने अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष विपिन दीक्षित ने बताया कि आईजी स्टांप के आश्वासन पर शनिवार को अधिवक्ता निर्णय लेंगे।संकलन-अभिनव अग्निहोत्री
