विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां का निधन
कानपुर। नगर पंचायत बिठूर की पांच बार से चेयरमैन निर्मला सिंह का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वह बिठूर से विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां है। मंगलवार के शाम उनका पार्थिव शरीर बिठूर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाए जाने की जानकारी परिजनों ने दी है। निधन की जानकारी आते ही बिठूर में शोक छा गया।
