मैथा-याेग भगाए रोग,रहो सदा निरोग
मैथा शिवली क्षेत्र में जगह-जगह मनाया गया बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बृजबिहारी द्विवेदी। कानपुर देहात। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए प्रतिवर्ष 21 जून के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है । इस वर्ष बारहवां योग दिवस योगा फाॅर हेल्दी एजिंग थीम के तहत मनाया गया । मैथा तहसील , विकास खंड कार्यालय सहित क्षेत्र में जगह-जगह योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया । मैथा तहसील में नामित नोडल अधिकारी डा नम्रता शुक्ला एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार सुधीर यादव लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा ने तहसील कर्मियों , अधिवक्ताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। प्रशिक्षक कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री ने पूर्ण मनोयोग के साथ अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन , वृक्षासन, शीर्षासन , धनुरासन, उत्थित त्रिकोणासन, भुजंगासन सहित कई प्रकार के आसन करवाये। एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला ने कहा कि योग करने से जहां तन और मन स्वस्थ रहता है वहीं रोग भी दूर रहते हैं। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। तभी हम स्वस्थ रहकर बीमारियों से बच सकेंगे। कोतवाली शिवली में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह,इंस्पेक्टर क्राइम शीलेंद्र सिंह के साथ पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया।इसी तरह मैथा विकासखंड में प्रभारी बीडीओ/ एडीओ आईएसबी संजय मिश्रा सीडीपीओ सुनीता बैस एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार , आईसीडीएस कर्मी पूजा यादव , आरती प्रजापति , वर्षा सविता, दीक्षा पाण्डेय, आकांक्षा राठौर, राधा वर्मा, मोनम तिवारी,नीलम श्रीवास्तव , गौरव मिश्रा सहित अन्य ब्लाक कर्मियों ने योगाभ्यास किया। कोतवाली शिवली में कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने योगा दिवस के मौके पर कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य हृदय तथा नाड़ियों को स्वस्थ रखने का अचूक अभ्यास है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैथा में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा सिद्धार्थ पाठक स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी डा गजेन्द्र सिंह नेत्र परीक्षण अधिकारी डा शिवमोहन अवस्थी एएनएम अनुपम राय, सुनीता मिश्रा, खुशबू मौर्या ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। बीआरसी में बीइओ संजय गुप्ता ने सहकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। वहीं विद्युत उपकेन्द्र मैथा में जेई पुनीत शर्मा ने विद्युत कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया।नहरीबरी रास्तपुर जोगीडेरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक, शिक्षिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने योग दिवस के मौके पर योग क्रियाएं की । आंगनवाड़ी कार्यकत्री उमा त्रिपाठी ने बताया की योग दिवस मनाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में 27 सितंबर 2014 को रखा था। प्रधानमंत्री ने वैश्विक तौर पर शांति व स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर बात की थी तथा कहा था कि योग सिर्फ शारीरिक एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि खुद को समझने एवं विश्व और पर्यावरण से जुड़ाव के लिए भी आवश्यक है। प्राथमिक विद्यालय कुरियनपुरवा मांडा में प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम का संचालन किया गया जिसमें सहायक अध्यापक तूलिका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, मनोरमा मौजूद रहीं। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र बैरी सवाई में कार्यकत्री अरूणा मिश्रा,हथिका में रामलली, नेवादा देवराय में मंजू शुक्ला, स्नेहलता व नुनारी बहादुरपुर में कार्यकत्री रंजना सिंहपुर शिवली में संध्या वर्मा,लालपुर शिवराज पुर में सुनीता सिंह तथा ढाकन शिवली में माधुरी देवी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
