मंत्री अजीत पाल पहुंचे सुनवरसा,ग्रामीणों से की मुलाकात
कानपुर देहात।शिवली क्षेत्र के मैथा रेलवे स्टेशन सुनवरसा के ग्राम प्रधान टिल्लू पाल के घर रविवार की दोपहर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री अजीत सिंह पाल पहुंचे। इसके बाद सुरेश प्रजापति उर्फ भगोले के पुत्री के विवाह के अवसर पर पहुंचकर शुभकानाएं दी। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों के लिए कई योजनाएं चला रही है।साथ ही किसानों को भी कई सुविधाएं दे रही है। इस मौके पर सुरेश प्रजापति, एडवोकेट सुनील कुमार गौतम,अरविंद पाल, लोली प्रजापति,नरेश सविता,विशाल प्रजापति मौजूद रहे।
