पीएम मोदी ने किसानों को दिया गिफ्ट
कानपुर देहात के शिवली स्थित इफको बाजार में किसानों ने पीएम का सुना संबोधन
कानपुर देहात।पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण इफको बाजार केंद्र शिवली में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई।
लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री मोदी को सुना
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसान भाइयों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कृषि व किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विक्रय अधिकारी ने किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
इफको बाजार केंद्र शिवली विक्रय अधिकारी अभिषेक कुमार द्वारा किसानों को योजना संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के साथ इफको नैनो उर्वरको के अधिक से अधिक प्रयोग की विधि बताई। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संकलन अभिनव अग्निहोत्री
