उपनिबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं का डेरा,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मैथा में ई पंजीकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन,कार्य बहिष्कार

कानपुर देहात।मैथा तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा ई पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को कलम बंद हड़ताल एवं रजिस्ट्री कार्यालय का बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। आंदोलित अधिवक्ताओं से उपनिबंधक आनंद श्रीवास्तव ने बात कर समझाने का प्रयास किया। बाद मे अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

शासन द्वारा लागू की जा रही ई पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजीव दीक्षित की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। और उपनिबंधक कार्यालय में बैठकर विरोध जताया। लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा तिवारी ने कहा 22 जून तक विरोध जारी रहेगा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला को सौंपा। इस मौके पर महामंत्री धर्मवीर सिंह,पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,राहुल दीक्षित,शारदा शुक्ला,रणविजय सिंह,देवेंद्र त्रिपाठी,अंकित दुबे,उमाकांत त्रिपाठी,अमित कुमार,सुरेंद्र,अमितेश, अभिषेक,दीपमाला,आशुतोष त्रिवेदी,मनीष त्रिवेदी,मुकेश,अनुज पाल,सुमित पाठक,शिववीर सिंह,रवि द्विवेदी,नीरज वर्मा,सलमान,आशुतोष यादव,पुनीत मिश्रा,आनंद तिवारी, प्रमोद कुमार,जीतेन्द्र सोनी,रमाशंकर शुक्ला,मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *