Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > प्रमुख समाजसेवी विनोद कुशवाहा सपा में शामिल

प्रमुख समाजसेवी विनोद कुशवाहा सपा में शामिल

Spread the love

पंचायत चुनाव में विनोद के सपा में शामिल होने का दिखेगा असर

कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी व व्यवसाई विनोद कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। मैथा ब्लाक के सुजानपुर गांव के रहने वाले विनोद अपने एक सैंकडा समर्थकों के साथ माती में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। कुशवाहा समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। विनोद ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे है। आगामी पंचायत व विधान सभा चुनावों में सपा का परचम लहराना ही उनका उद्देश्य है।इस मौके पर पूर्व सांसद राजाराम पाल,अध्यक्ष बबलू राजा,वीरसेन यादव,प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *