Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > जिंदा को दिखाया मृतक,ग्राम सचिव निलंबित

जिंदा को दिखाया मृतक,ग्राम सचिव निलंबित

Spread the love

जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर तत्समय कार्यरत ग्राम सचिव को किया गया निलंबित

जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस अंतर्गत तहसील डेरापुर में सुनी समस्याएं, दिये निर्देश

कानपुर देहात 01 नवम्बर 2025।जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील डेरापुर में लोगों की समस्याओं/शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 161 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी से शिकायतकर्ता देवी प्रसाद पुत्र पन्ना निवासी ग्राम अंगदपुर मौजा गेंदामऊ द्वारा बताया गया कि मुझे मृतक दिखाकर मेरी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई है। जिसका जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया ग्राम सचिव के दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्समय कार्यरत ग्राम सचिव को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा मौके पर ही तत्समय ग्राम सचिव आशीष मिश्रा को निलंबित किया गया।जिलाधिकारी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिकायतकर्ता की पेंशन तत्काल शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए।

तहसीलदार डेरापुर को प्रतिकूल प्रविष्टि 

राजस्व कार्यो में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार डेरापुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा खतौनी में नाम गलत होने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करवाते हुए खतौनी में सही नाम दर्ज कराकर शिकायतकर्ताओं को खतौनी सौंपी।

शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी-डीएम

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त समस्याओं/ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता पूर्वक लेकर आवश्यक कार्यवाही की जायें। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष लोगों द्वारा रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराकर, निस्तारण आख्या से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस व तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डेरापुर तहसील अंतर्गत ग्राम चिलौली में नवनिर्मित आयुर्वेदिक हॉस्पिटल को हस्तानान्तरित करते हुए शीघ्र संचालन किए जाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का भौतिक सत्यापन फील्ड स्तर से एक स्तर उच्च अधिकारी द्वारा कराया जाए, ताकि पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

 

सभी अधिकारी प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अवश्य करें जनसुनवाई

उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश दिये। मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा एके सिंह, डीएफओ एके पाण्डेय, पीडी वीरेन्द्र सिंह, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा गंगाराम, उप जिलाधिकारी डेरापुर सुरभी शर्मा, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *