Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > खराब मौसम पर भारी आस्था,धूमधाम से मनाया छठ पर्व

खराब मौसम पर भारी आस्था,धूमधाम से मनाया छठ पर्व

Spread the love

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने रनियां,रविंद्रपुरम,सूरजपुर में छठ पूजा में की सहभागिता

कानपुर देहात। क्षेत्र में छठ पूजा की सोमवार को धूम रही। खराब मौसम के बावजूद पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला भी सूरजपुर इंदिरानगर व रविंद्रपुरम गांव के तालाब पर पूजन के लिए पहुंची। और पूजन अर्चन किया। साथ ही सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य व सुखी जीवन की कामना की। बैंड बाजे पर भी लोग थिरकते दिखे। सूरजपुर गांव समीप तालाब पर इंदिरा नगर गांव की महिलाओं कौशल्या,गीता देवी,रानी,अंजनी देवी ने छठ पूजा की। इसी तरह रविन्दरपुरम गांव में रामेश्वरी,सावित्री,संगीता,मालती,ललिता ने पूजा अर्चना की। केशरीनिवादा में भी महिलाओं ने पूजन किया। इस मौके पर एसडीएम राजकुमार पांडेय, तहसीलदार सुनील कुमार,लेखपाल राजीव पाण्डेय,नंदलाल,दरोगा नरेंद्र सिंह,संतोष कुशवाहा,अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी तरह अकबरपुर,रनियां,रसूलाबाद आदि जगहों पर छठ धूमधाम से मनाई गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *