कानपुर देहात,09अगस्त 2024। मैथा ब्लाक की ग्राम सभा अरिमलन्याई में प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को ब्लॉक में सम्पन्न हुई । चुनाव में प्रत्यासियो के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। मतगणना के उपरांत चन्द्रकिशोर 57 मतों से विजयी घोषित किए गए । आरओ ने प्रमाण पत्र चन्द्रकिशोर को दिया ।नवनिर्वाचित प्रधान का गांव में भव्य स्वागत किया गया ।
चंद्रकिशोर व रामश्री के बीच सिमटा मुकाबला
विकास खण्ड मैथा की ग्राम सभा अरिमलन्याई में उपचुनाव में मतदान के बाद मतगणना गुरुवार को सम्पन्न हुई । जिसमे प्रत्याशी चंद्र किशोर ने अपने प्रतिद्वंद्वी राम श्री को हरा कर 57 वोटों से जीत हासिल की । प्रधान पद के लिए तीन प्रत्यासी मैदान में थे। जिसमें त्रिकोणीय मुकाबला चला । चन्द्र किशोर को कुल 429 मत हासिल हुए रामश्री को 372 मत मिले तीसरे प्रत्यासी कमल किशोर को 12 मत ही मिल सके। 35 मत अनवैलिड हो गए । चन्द्र किशोर की जीत घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव पहुंचने ही नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का मतदाताओं ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया । आरओ प्रवीण कुमार ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रधान चन्द्र किशोर के विजयी होने पर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया है ।