Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > डा रामशंकर को संस्कृत के विशेष सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

डा रामशंकर को संस्कृत के विशेष सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

Spread the love

शीघ्र ही सम्मान समारोह में दिया जायेगा पुरस्कार

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात,11 फरवरी 2024। शिवली क्षेत्र के औनहा बड़ागांव के रहने वाले संस्कृत के विद्वान डॉ राम शंकर अवस्थी को प्रदेश के संस्कृत संस्थान के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृत संस्थान द्वारा सम्मान देने की घोषणा की गई है। पुरस्कार के साथ ही इक्कीस हजार रुपए की धनराशि भी दी जाएगी।
अवकाश प्राप्त अध्यापक राम शंकर अवस्थी संस्कृत के उद्भट विद्वान है। संस्कृत व हिंदी में दो दर्जन महाकाव्य,खंडकाव्य लिखे हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान उनकी संस्कृत सेवा को मिला है।

राष्ट्रपति पुरस्कार से भी हो चुके हैं सम्मानित

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में एमए में रात्रि गमिश्यति बीए में अजीजन बाई पढ़ाई जा रही है। आठ शोधार्थियों ने उन पर पीएचडी की है। इन्हे वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पुरस्कार व वर्ष 2015 में साहित्य अकादमी सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। पुरस्कार मिलने पर डा अवस्थी ने हर्ष जताया है। मानव सेवा संगठन के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी,मिंटू शुक्ला,पूर्व प्रधान सोनू तिवारी,आनंद शुक्ला,राघव द्विवेदी,अनुराग सिंह ने हर्ष जताया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *