Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > भाजपा के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न

भाजपा के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न

Spread the love

सुनाद न्यूज,03 फरवरी 2024।भाजपा के कद्दावर नेता और देश के उप-प्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा कि भारत के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर देश के उप-प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हुए चला।पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “मैं यह साझा कर के काफी खुश हूं कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

 

पाकिस्तान में जन्मे भारत के बने उपप्रधानमंत्री

का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *