Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > सांवरा श्याम मंदिर में भागवत कथा व यज्ञ का आयोजन

सांवरा श्याम मंदिर में भागवत कथा व यज्ञ का आयोजन

Spread the love

भागवत कथा चुलकाना धाम कुरूक्षेत्र हरियाणा की दीदी श्यामा सुनाएंगी।

कानपुर देहात,15 जनवरी 2024। क्षेत्र के बैरी सवाई के सांवरा श्याम(खाटू श्याम) मंदिर में भागवत कथा के साथ ही यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा चुलकाना धाम कुरूक्षेत्र हरियाणा की दीदी श्यामा सुनाएंगी। जब कि यज्ञ में आहुतियां कानपुर के आचार्य लव कुमार द्विवेदी डलवाएंगे। कार्यक्रम 17 जनवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू होगे। 18 जनवरी को पंचांग पूजन होगा। 22 जनवरी को व्यास विनय तिवारी द्वारा श्रीराम राज्याभिषेक की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही धनुषभंग लीला का मंचन किया जाएगा। 24 जनवरी को भागवत कथा विश्राम,यज्ञ पूर्णाहुति के साथ प्रसाद वितरण होगा। मंदिर के व्यवस्थापक राजेश त्रिवेदी ने बताया की आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *