रमेश दादा के दिखाए रास्ते पर चलेगा, मैथा का अधिवक्ता परिवार
दादा की यादगार में लायर्स एसोशिएसन पुस्तकालय भवन व संघ सभागार का निर्माण कराएगा,अधिवक्ता गीतेश अग्निहोत्री का प्रस्ताव स्वीकृत
बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज
मैथा,कानपुर देहात,23 दिसंबर 2023।अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव के निधन पर लायर्स एसोशिएसन द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपजिलाधिकारी व तहसीलदार शामिल हुए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कैंडल जलाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके इलाज हेतु लायर्स एसोशिएसन मैथा द्वारा 50 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की गई थी लेकिन उनके परिवार की पूरी कोशिश करने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। राजस्व विधिक परिषद द्वारा उनके वारिसानों को 13 दिनों के अन्दर 5 लाख रुपए की धनराशि दिलाने का प्रयास किया जायेगा। अधिवक्ता गीतेश कुमार अग्निहोत्री की मांग पर उनकी यादगार में लायर्स एसोशिएसन द्वारा पुस्तकालय भवन व अधिवक्ता भवन का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई गई। जिसको स्वीकार कर लिया
गया। उपजिलाधिकारी जितेंद्र कटियार द्वारा अधिवक्ता भवन एवं पुस्तकालय भवन हेतु तहसीलदार पवन कुमार को तत्काल जमीन चिन्हांकन करने का आदेश दिया गया।
तहसीलदार पवन कुमार ने दादा को सौम्य,सरल व कानून का बड़ा जानकार बताया।
महामंत्री राजा तिवारी ने बताया कि 20 दिसंबर बुधवार की रात अकबरपुर निवासी अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव (दादा) का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। अधिवक्ताओं ने दादा को याद करते हुए उन्हें मिलनसार व स्पष्टवादी बताते हुए अधिवक्ता हित की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाला बताया।
मैथा का शोकाकुल अधिवक्ता परिवार
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक त्रिवेदी, अमित श्रीवास्तव, रविकांत कमल ,जयराम कमल, दिलीप श्रीवास्तव, उमाकांत त्रिपाठी,वीरेन्द्र सिंह सेंगर , जनार्दन सिंह यादव, अंकित द्विवेदी, राहुल दीक्षित, सुमित पाठक, राजीव दीक्षित, शिववीर सिंह चौहान , कन्हैया गुप्ता, रणविजय सिंह , रामनरेश कमल, देवेंद्र त्रिपाठी, आनन्द, रवी द्विवेदी, के के यादव, ईशू सिंह, संदीप द्विवेदी, पीसी वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
