Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > भागवत कथा का श्रवण जीवन के सुधार के लिए जरूरी-राजेश शुक्ला

भागवत कथा का श्रवण जीवन के सुधार के लिए जरूरी-राजेश शुक्ला

Spread the love

अभिनव अग्निहोत्री 

अकबरपुर। अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सरवनखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुल्तानपुर पेराज़ोर स्थित श्री श्री 1008 स्वामी ब्रह्मलीन नित्यानंद मौनी जी महाराज के आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला सम्मिलित हुए।इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया।

धर्म, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की भावना को मिलता है बढ़ावा

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम में आयोजक बच्चन सिंह, देवदत्त सिंह , श्धीरेंद्र सिंह,राकेश सिंह मास्टर साहब, पंडित सिद्धार्थ त्रिवेदी (कल्लू पंडित), अभिषेक तिवारी, अनिल कुमार शुक्ला, राजन तिवारी,राजू घोसी , अरुण मेहता , प्रदीप शुक्ला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *