अभिनव अग्निहोत्री
कानपुर। चकरपुर मंडी में सफाई व्यवस्था की बदहाली पर उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी और चोक नालियां मिलने पर उन्होंने उपनिदेशक प्रशासन (विपणन) संजय कुमार सिंह और मंडी समिति कानपुर के सचिव विजिन कुमार बालियान को कड़ी फटकार लगाई।