Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > बाघपुर चौकी प्रभारी ने चार्ज लेते ही आम लोगों से कही बड़ी बात

बाघपुर चौकी प्रभारी ने चार्ज लेते ही आम लोगों से कही बड़ी बात

Spread the love

अभिनव अग्निहोत्री 

नवागंतुक बाघपुर चौकी प्रभारी ने जनता से किया संवाद 

कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघपुर चौकी में नवागन्तुक चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा ने चार्ज ग्रहण कर जनता से संवाद स्थापित किया। उन्होंने चौकी क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के प्रति अपने बेबाक रुख का परिचय देते हुए कहा कि अपराध का समूल नाश करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी और इसमें किसी प्रकार का समझौता मेरी तरफ से मान्य नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों और आम जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो या अपराध के खिलाफ शिकायत करनी हो तो वह निःसंकोच सीधे आकर उनसे संपर्क स्थापित कर सकता है और उनका प्रयास है कि हर व्यक्ति को न्याय मिले और अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित किया जाए।उन्होंने मीडिया को भी सहयोग और सच्चाई को सामने लाने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहता है ताकि शिवली थाना क्षेत्र की बाघपुर चौकी एक सुरक्षित और शांतिमय क्षेत्र बन सके और जहां हर नागरिक निसंकोच अपने को सम्मानित और सुरक्षा व्यवस्था को महसूस कर सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *