नहरीबरी हनुमान मंदिर का धूमधाम से होगा वार्षिकोत्सव
कानपुर देहात। क्षेत्र के नहरीबरी हनुमान गढ़ी आश्रम का वार्षिकोत्सव दो दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां रामचरित मानस पाठ,रामलीला,हनुमत यज्ञ के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। हनुमान गढ़ी आश्रम नहरीबरी के महंत सेवक विनोद मिश्रा ने बताया कि 18 जून को रामचरितमानस पाठ शुरू होगा। 19 जून को मारुति नंदन यज्ञ,रामचरित मानस पाठ विश्राम,रामलीला का मंचन होगा। साथ ही भंडारे में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
