मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक के बाद हुई मौत

मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक के बाद हुई मौत

सुनाद न्यूज,29 मार्च 2024। बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की बीती रात हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज बांदा की मौत की पुष्टि के बाद पूरे यूपी में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मऊ, गाजीपुर और बांदा में धारा 144 लागू की गई है।

कानपुर देहात में धूमधाम से मनाई गई होली

कानपुर देहात में धूमधाम से मनाई गई होली

कानपुर देहात,26 मार्च 2024। जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी जगहों पर होली की मस्ती दिखाई पड़ी। पुलिस लाइन में डीएम आलोक सिंह,एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने होली खेली। अधिकारियों ने सभी को होली की बधाई भी दी है।

शिवली-भोले बाबा की बारात हम तो नाचेंगे

शिवली-भोले बाबा की बारात हम तो नाचेंगे

कानपुर देहात,26 मार्च 2024।कस्बा शिवली में आज मंगलवार की दोपहर में बाबा भोलेनाथ के विवाह शिव उमा परिणय का आयोजन है। इस मौके पर भोलेनाथ की बारात निकलेगी। शिवली के आजाद नगर स्थिति प्राचीन शिव मंदिर महाकालेश्वर में होली के बाद दूज पर शिव बारात निकलती है। 47 साल से यहां लगातार शिव उमा परिणय…

आशू तिवारी बने मंडल उपाध्यक्ष

आशू तिवारी बने मंडल उपाध्यक्ष

शिवली,25 मार्च02024। क्षेत्र के सक्रिय जुझारू भाजपाई आशू तिवारी को कहिंजरी मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया है। भोला निवादा गांव के रहने वाले आशू काफी समय से भाजपा में सक्रिय होकर काम कर रहे है। मनोनयन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

पत्रकार रमेश अवस्थी पर भाजपा ने लगाया दांव

पत्रकार रमेश अवस्थी पर भाजपा ने लगाया दांव

कानपुर,24 मार्च2024। भाजपा ने पत्रकार रमेश अवस्थी को कानपुर महानगर से लोक सभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वर्तमान सांसद सत्यदेव पचौरी ने चुनाव न लड़ने की असमर्थता जताते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा था। और उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था।

29 व 31मार्च को अवकाश में खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय-भुवनेश कुमार

29 व 31मार्च को अवकाश में खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय-भुवनेश कुमार

काम की बात,सुनाद के साथ कानपुर देहात,24 मार्च 2024। होली के बाद पड़ने वाले दो अवकाशों में उपनिबंधक कार्यालय खुले रहेंगे। और पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा। मैथा तहसील के उपनिबंधक भुवनेश कुमार ने शनिवार को बताया कि होली के त्योहार के बाद 29 मार्च व 31 मार्च को अवकाश पड़ रहा…

शिवली की अनोखी शिव बारात

शिवली की अनोखी शिव बारात

कानपुर देहात,22 मार्च 2024। शिवली के आजाद नगर स्थिति प्राचीन शिव मंदिर महाकालेश्वर में होली के बाद दूज पर अनोखी शिव बारात निकलती है। 47 साल से यहां लगातार शिव उमा परिणय समारोह का आयोजन लगातार किया जा रहा है। बग्घी पर बैठकर दिन में शिव नाचते गाते चल रहे बारातियों के साथ में उमा…

होली में हुडदंग मचाने पर होगी कार्यवाही,शांति से मनाएं त्योहार

होली में हुडदंग मचाने पर होगी कार्यवाही,शांति से मनाएं त्योहार

कोतवाली शिवली में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक कानपुर देहात,21 मार्च 2024। होली वाले दिन बाइक स्टंट करने व बिना अनुमति के डीजे बजाने पर कड़ी कार्यवाई की जायेगी। हुडदंग नही मचाने दिया जायेगा यह बात गुरुवार को कोतवाली शिवली में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ रसूलाबाद राजीव सिरोही ने कही। एसडीएम…

केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया-आतिशी

केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया-आतिशी

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने समाचार एजेंसी को बताया कि खबर मिली है कि ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया  है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। दसवें समन के बाद ईडी उनसे पूछताछ करने पहुंची थी।

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

कानपुर देहात,21 मार्च 2024। शिवली कोतवाली के ग्राम बेहटा निवासी सुभाष ने सूचना पुलिस को देते हुए बताया कि पत्नी अंशिका उर्फ सुभीता की शादी अप्रैल 2023 में हुई थी। जो करीब 9 माह से गर्भवती थी जिसके प्रसव के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। उसी दौरान…