Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > मैथा के किसान बोले जितना नुकसान उतनी मदद करो,दिया ज्ञापन

मैथा के किसान बोले जितना नुकसान उतनी मदद करो,दिया ज्ञापन

Spread the love

कानपुर देहात,06 मार्च 2024। मैथा तहसील के किसानों ने बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पर मुआवजे की मांग की है। साथ ही एसडीएम जितेंद्र कटियार को ज्ञापन भी सौंपा।
हालाकि किसानों को बरसात से नुकसान के बावजूद राहत राशि नहीं मिल पाएगी। यहां पर ओला वृष्टि शून्य आंकी गई है। साथ ही बारिश से गेहूं,लाही,चना,आलू किसानों को 8 से 10 प्रतिशत नुकसान होने की रिपोर्ट तहसील में तैयार की गई है। बैरी सवाई के रामू यादव, हरीकिशनपुर के किस रणधीर सिंह,रामकिशन,संबलपुर के अमित,हथिका के रणविजय सिंह,बिरतियाना शिवली की संतोष,प्रमोद ने बताया कि गेहूं की फसल पानी से खराब हो गई है।नायब तहसीलदार अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि दस प्रतिशत से नीचे बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। 33 प्रतिशत से ऊपर नुकसान होने पर राहत राशि देने का प्रावधान है इसके अलावा किस प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना से भी राहत पा सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *