Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > बड़ी पहल-समितियों की बल्ले बल्ले-डीएल व पासपोर्ट भी बनवाएंगी

बड़ी पहल-समितियों की बल्ले बल्ले-डीएल व पासपोर्ट भी बनवाएंगी

Spread the love

आर्थिक संकट झेल रही समितियों को मिलेगा सहारा,ग्रामीणों को भी मिलेगी राहत

जिले की सभी 62 सहकारी समितियों को जनसेवा केंद्र का मिला लाइसेंस

समिति के सचिवों को जनसेवा केंद्र के लिए दी गई आईडी और पासवर्ड

कानपुर देहात,12 दिसंबर 2023। साधन सहकारी समितियां अब सिर्फ किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्ध कराने तक ही सीमित नहीं रहेंगी। बल्कि किसान यहां आकर जन्म प्रमाण पत्र से लेकर डीएल, पासपोर्ट तक के लिए आवेदन कर सकेंगे। ट्रेन का टिकट भी बुक करा सकेंगे और अपना बिजली का बिल भी जमा कर सकेंगे। जल्द ही समितियों पर जनसेवा केंद्र की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। जिले की 62 समितियों के सचिवों को इसके लिए आईडी दी गई है।

जनपद में मौजूदा समय में 62 सहकारी समितियां संचालित है। इनमें से सभी समितियों ने जनसेवा केंद्र संचालित करने में रूचि दिखाई है। इनमें से शासन स्तर से सभी समितियों को योजना में शामिल कर लिया गया है। इन समितियों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इंटरनेट कनेक्शन व प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था पैक्स के माध्यम से की जाएगी। शासन स्तर से सभी 62 समितियों पर जनसेवा केंद्रों को चलाने के लिए लाइसेंस उपलब्ध करा दिए गए है। सचिवों ने इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश हैं कि धान,गेहूं, बाजरा, मक्का आदि की खरीदारी केवल उन्हीं किसानों की होगी। जिनका विभाग में रजिस्ट्रेशन है। इसके लिए अब किसानों को किसी और जनसेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि वह सचिव से मिलकर अपनी समिति पर ही काम करा सकते हैं। इसके अलावा समितियों में जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, अधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एडमिट कार्ड, आवेदन फार्म, पेंशन आवेदन, बिजली बिल का भुगतान, ट्रेन टिकट की बुकिंग की भी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

ग्रामीणों को भागदौड़ से राहत,समितियों की बढ़ेगी आमदनी

-ग्रामीण क्षेत्रों में साधन सहकारी समितियों में जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, अधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एडमिट कार्ड, आवेदन फार्म, पेंशन आवेदन, बिजली बिल का भुगतान, ट्रेन टिकट की बुकिंग आदि सुविधाएं मिलने से काफी सहूलियत मिलेगी। किसानों के अलावा गांव के लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे जहां लोगों को भागदौड़ से निजात मिलेगी। वहीं निर्धारित शुल्क से समितियों की आमदनी में इजाफा भी होगा।

जिले की 62 समितियों को जनसेवा केंद्र के रूप में संचालित करने के लिए आईडी व पासवर्ड मिल गया है। अब सचिव अतिरिक्त आमदनी के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। वे खाली समय में जनसेवा केंद्र से संबंधित काम करेंगे-देवेंद्र वर्मन,सहायक आयुक्त एवं सहकारिता निबंधक

By-geetesh agnihotri

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *