प्रराली को डिकम्पोज करने के तरीके किसानों को बताए

सुनाद न्यूज

11 नवंबर 2022

राजू शुक्ला

शिवली,कानपुर देहात। किसानों को पराली को डिकम्पोज कर पराली प्रबंधन के गुण बताए गए। कृषि विज्ञान केंद्र दलीपनगर द्वारा गुरुवार को कृषकों के प्रक्षेत्र पर पराली सड़ाने गलाने के लिए डी कंपोजर का प्रयोग उनके प्रक्षेत्र पर किया गया। मैथा विकासखंड के गांव औरंगाबाद, सहतावनपुरवा, बैरी सवाई,झम्मानिवादा के क्षेत्रों पर मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने बताया कि 100 मिलीलीटर डी कंपोजर को 200 लीटर पानी में घोलकर उसमें आधा किलो गुड़ भी मिलाते हैं। तत्पश्चात इस घोल को स्प्रेयर मशीन द्वारा फसल अवशेष पर छिड़काव कर देते हैं जिससे यह फसल अवशेष 15 से 20 दिनों में सड़कर खाद बन जाती है। और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है। डॉक्टर खान ने बताया तत्पश्चात खेत में मोल्ड बोर्ड हल, डिस्क हैरो या रोटावेटर के माध्यम से मिट्टी में मिला दिया जाता है। इस डी कंपोजर का छिड़काव के बाद अगली फसल की बुवाई की जाती है। इस अवसर पर आसपास क्षेत्र के 100 से अधिक किसान उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *