एसएसओ के सहारे शिवली बिजली घर
शिवली,18 मार्च 2023। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर है। कि शनिवार को बिजली घर के करीब एक सैकड़ा गांवों की बिजली पूरे दिन गायब रही। सारे सरकारी व संविदा कर्मी नदारद रहे। कार्यालयों में ताला लटकता रहा। केवल एसएसओ रामकुमार ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। सुरक्षा कर्मी भी ड्यूटी पर रहे। राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज
जेई के बैठक में न आने पर मंत्री हुए नाराज
कानपुर देहात 18 मार्च 2023। जिला पंचायत समिति की बैठक का आयोजन शनिवार को विकास भवन सभागार कक्ष में किया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जेई आरईएस की अनुपस्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सदस्यों ने प्रमुख मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत विभाग के शीर्ष अधिकारियों…
राजेश पांडेय को कानपुर देहात में दी गई तैनाती
कानपुर देहात,17 मार्च 2023।अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया का ह स्नानतरण हो गया है। उनको पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है। जब कि राजेश पांडेय को नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अभी तक 32 वाहिनी पीएसी लखनऊ में उपसेना नायक के पद पर तैनात थे। बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज …
