शिवली,23 जुलाई 2023। मैथा तहसील की ग्राम सभा टोडरपुर में शनिवार को पौधरोपण किया गया। एसडीएम जितेंद्र कटियार व ग्राम प्रधान किरन अग्निहोत्री ने पौधरोपण की शुरुआत की। अमरूद,आम,नीबू,आंवला के तीन सौ पौधे रोपे गए। इस मौके पर ग्राम सचिव ह्रदयेश,विवेक श्रीवास्तव,राजाबाबू अग्निहोत्री,आशीष मौजूद रहे।