Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > नून नदी को बचाने के भागीरथ प्रयास की हुई शुरुआत

नून नदी को बचाने के भागीरथ प्रयास की हुई शुरुआत

Spread the love

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात 14 अगस्त 2023। अकबरपुर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रहनियांपुर से निकलने वाली नून नदी अब नाला जैसी होकर मृत प्राय हो गई है। इसी नून नदी को फिर से जिंदा करने का भागीरथ प्रयास सोमवार को शुरू हुआ।
सांसद देवेन्द्र सिंह भोले व जिलाधिकारी नेहा जैन ने नदी बचाव अभियान की शुरुआत की। रहनियांपुर में नून नदी उद्गम स्थल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सांसद ने इस मौके पर कहा कि नून नदी पुनरूद्धार का कार्य एक पुनीत कार्य है। नून नदी को उसके पुराने स्वरूप में वापस लाकर हम सब मिसाल प्रदेश के सम्मुख रख सकते है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों को पुर्नजीवित करने पर सरकार का विशेष जोर है। इसी उद्देश्य को सफलीभूत बनाने के लिए विलुप्त नून नदी के पुनरूद्धार का कार्य प्राथमिकता के तौर पर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित शहरीकरण ने हमारे प्राकृतिक संसाधनों (नदी, झील) आदि को गहरी क्षति पहुंचायी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की पर्याय नदी, झील व अन्य जल स्त्रोतों को संरक्षित करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। इससे पूर्व राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा भी नदियों के महत्व को समझाते हुए नून नदी के पुनरुद्धार के संबंध में बताया कि नदियों का जीर्णोद्धार शासन की प्राथमिकता का एक बिंदु है। जिस पर शासन द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।जिसमे आप सभी का सहयोग वांछनीय है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, डीएफओ अनिल कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर शुरभि शर्मा, डीसी मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी अकबरपुर, सतीश शुक्ला, मनोज शुक्ला, विकास मिश्रा, कन्हैया कुशवाहा उपस्थित रहे।

सांसद ने डीएम व राज्यमंत्री ने सीडीओ के साथ किया नदी पूजन
कानपुर देहात। नून नदी बचाओ अभियान में जनप्रतिनिधि व अधिकारी मनोयोग से शामिल हुए। सांसद देवेंद्र सिंह भोले व डीएम नेहा जैन ने पूजन अर्चन किया। जब कि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सीडीओ लक्ष्मी एन के साथ पूजन अर्चन व पौधारोपण किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *