Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > भाजपा बना सकती है नायडू को उम्मीदवार

भाजपा बना सकती है नायडू को उम्मीदवार

Spread the love

 

सुनाद न्यूज टीम

21 जून 2022

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन के लिए हो रही चर्चा

नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चर्चा जारी है। इसी बीच, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या नायडू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहा है ? नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है। दूसरी तरफ विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा का नाम अब चर्चा में है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *