परिवहन विभाग व मंडी समिति झींझक के लक्ष्य में कमी पर डीएम ने नाराजगी जताई
कानपुर देहात 16 अक्टूबर 2023।जिलाधिकारी आलोक सिंह के अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापार कर, परिवहन, आबकारी, विद्युत, खनन, राजस्व विभाग के साथ, स्टाम्प सिंचाई, मण्डी इत्यादि के लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की।…
