शिवली सीएचसी में मनमर्जी,सीएमओ ने खोली पोल

कानपुर देहात। जिले की शिवली सीएचसी में लापरवाही का आलम व्याप्त है।समय से डॉक्टर व कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंच रहे है। नवागंतुक सीएमओ जय गोविंद के औचक छापेमारी में खुलासा हुआ है l।यहां बुधवार की सुबह सीएमओ ने जब छापेमारी की तो चिकित्सा अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा सहित कई डाक्टर व कर्मचारी गायब मिले। हालांकि इमरजेंसी स्टाफ मौके पर मौजूद मिला।

कौन रहा मौजूद,कौन रहा गैर हाजिर

विवरण के मुताबिक सीएमओ डॉ. जय गोविंद बुधवार सुबह 8:15 बजे सीएचसी शिवली पहुंचे। इमरजेंसी में डॉ शनि, फार्मासिस्ट शीला शुक्ला, वार्ड ब्वॉय विभांशु व स्टाफ नर्स रश्मि, गुंजन मौजूद मिलीं। जब कि सीएचसी अधीक्षक डॉसिद्धार्थ वर्मा, डॉ सोनम, डॉ सुरभि, डॉनेहा जैन, फार्मासिस्ट पुष्पा, स्टाफ नर्स सुमन, लैब टेक्नीशियन विनय मौके पर नहीं मिले। सीएमओ के शिवली पीएचसी का निरीक्षण करने पर फार्मासिस्ट भूपेंद्र नदारद मिले।

सीएमओ डा जय गोविंद ने बताया 

सीएचसी शिवली में अधीक्षक सहित ओपीडी का पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला था। सभी का एक दिन का वेतन काटा गया है। साथ ही नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अनुकूल जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *