हनुमत यज्ञ,रामलीला में भक्तों ने लिया भाग

 

नहरीबरी गांव में स्थित हनुमानगढ़ी आश्रम का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

कानपुर देहात।नहरीबरी गांव में स्थित हनुमानगढ़ी आश्रम पर आयोजित वार्षिक समारोह में शुक्रवार को भक्तों की भारी भीड़ जुटी। कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। साथ ही संत महात्माओं द्वारा हनुमान दरबार में विशेष पूजन हवन करने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां आयोजित धनुष भंग लीला के मंचन में राजा जनक की करूंणिक प्रस्तुति सुन दर्शक भाव विभोर हो गए वहीं लक्ष्मण व परशुराम के बीच हुए विद्वता पूर्ण संवाद को सुन दर्शक रोमांचित हो उठे।

बाबा मंगली दास महाराज द्वारा मैंथा तहसील क्षेत्र के नहरी बरी गांव में हनुमानगढ़ी आश्रम की स्थापना कराई गई थी। शोभन आश्रम की आधारशिला रखने वाले ब्रह्मलीन महंत गुरुदेव भगवान स्वामी रघुनंदन दास महाराज तथा ब्रह्मलीन महंत 1008 परमहंस स्वामी विरक्तानंद महाराज की कृपा पात्र बाबा सुंदरलाल उनके पश्चात बाबा चंडिका प्रसाद मिश्र द्वारा आश्रम की देखरेख की जाती थी। उनके ब्रह्मलीन होने के पश्चात उनके पुत्र महंत बाबा विनोद कुमार मिश्रा द्वारा आश्रम की देखरेख की जा रही है। प्राचीन हनुमानगढ़ी आश्रम के महंत विनोद कुमार मिश्रा की देखरेख में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव समारोह में धनुष भंग लीला के मंचन के दौरान राजा जनक अपनी पुत्री सीता का विवाह करने के लिए स्वयंवर का आयोजन करते हैं। आश्रम में उमड़ी भीड़ ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर आश्रम में माथा टेक महंत जी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर हनुमान मंदिर पनकी के महंत बाबा कृष्ण दास जी महाराज, गोल्डन बाबा,नरेश द्विवेदी,सुरेंद्र दीक्षित मौजूद रहे।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *