रामचरित मानस पाठ के साथ वार्षिकोत्सव शुरू
नहरीबरी गांव के हनुमान गढ़ी आश्रम में उत्सव शुरू,महंत विनोद जी महाराज ने भक्तों को दिया आशीर्वाद
कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के नहरीबरी गांव में स्थित हनुमानगढ़ी आश्रम पर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक समारोह में गुरुवार को महंत द्वारा हनुमान दरबार का विशेष पूजन करने के साथ ही रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया।
प्रसिद्ध संत बाबा मंगली दास जी महाराज ने कराई स्थापना
कई दशक पहले बाबा मंगली दास महाराज द्वारा मैथा तहसील क्षेत्र के नहरीबरी गांव में हनुमानगढ़ी आश्रम की स्थापना कराई गई थी। शोभन आश्रम की आधारशिला रखने वाले ब्रह्मलीन महंत गुरुदेव भगवान स्वामी रघुनंदन दास जी महाराज तथा ब्रह्मलीन महंत 1008 परमहंस स्वामी विरक्तानंद जी महाराज के कृपा पात्र बाबा सुंदरलाल उनके पश्चात बाबा चंडिका प्रसाद मिश्रा द्वारा आश्रम की देखरेख की जाती थी। उनके ब्रह्मलीन होने के पश्चात उनके पुत्र महंत बाबा विनोद कुमार मिश्रा द्वारा आश्रम की देखरेख की जा रही है। प्राचीन हनुमानगढ़ी आश्रम के महंत विनोद कुमार मिश्रा की देखरेख में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव समारोह का शुभारंभ गुरुवार को महंत द्वारा हनुमान दरबार का विशेष पूजन अर्चन करने के साथ ही रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया।
आज रामलीला,हनुमत यज्ञ व भंडारे का आयोजन
मानस पाठ के समापन अवसर पर शुक्रवार को हवन पूजन के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा तथा प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा दिन में धनुष भंग लीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर आसपास जनपदों के भक्तों के अलावा संत महात्माओं तथा अधिकारियों का जमावड़ा रहेगा। संकलन-अभिनव अग्निहोत्री
