Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > तीन किसानों की तीन बीघा गेहूं की फसल जली

तीन किसानों की तीन बीघा गेहूं की फसल जली

Spread the love

कानपुर देहात,29 अप्रैल 2024।त्योरियाना शिवली गांव में रविवार की दोपहर अचानक अचानक कटी पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग देख किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बढ़ती देख तहसील अधिकारियों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। इधर नगर पंचायत शिवली का पानी टैंकर भी मौके पर पहुंचा। किसानों ने टैंकर से आग पर बाल्टियों से पानी डाला। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। साथ ही आग को फैलने से भी रोक लिया गया। लेखपाल नितिन बाजपेई ने बताया कि किसान जगदीश नारायण, विमलेश कुमार,उमाशंकर का करीब तीन बीघे गेहूं की फसल जल गई है। अधिकारियों को जांच।रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *