कुत्ते ने बोला हमला,चार लोग घायल,एक रेफर

रसूलाबाद। क्षेत्र के गाऊपुर गांव में आवारा कुत्ते के हमले से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान है। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया।  एक घायल की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़ाए जाने की मांग प्रशासन से की है।

रसूलाबाद तहसील के गाऊपुर निवासी शांति देवी 60 पत्नी राम औतार, जगन 8 पुत्र राम गणेश, धर्मवीर 47 पुत्र मंगली व बसगड़ा गांव निवासी नितिन कुमार 19 पुत्र रामकुमार को गाऊपुर गांव में अचानक हिंसक हुए आवारा कुत्ते ने सोमवार को हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले में चार लोग जख्मी हो गए। सूचना पर परिजन घायलों सीएचसी ले गए। धर्मवीर की हालत जनता जनक देखते हुए ईएमओ डॉक्टर सौरभ शाक्य ने इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *