चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवम ने रचा इतिहास बने दरोगा
कानपुर देहात। जिले में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवम यादव ने सहायक उपनिरीक्षक (मिनिस्ट्रियल) विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर कानपुर जोन में एकमात्र पदोन्नति प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व सीओ संजय गुप्ता ने शिवम के कंधों पर स्टार लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
