मैथा में 11वें दिन भी हड़ताल की हुंकार,बिल वापसी पर जताई खुशी

मैथा में बैनामा पंजीकरण प्रक्रिया के निजीकरण के विरोध में 11 वें दिन जारी रही हड़ताल,अधिवक्ता रामप्रताप सिंह ने किया नेतृत्व

देर शाम  ई रजिस्ट्री की व्यवस्था के निजीकरण के आदेश को वापस लेने पर जताई खुशी

अधिवक्ताओं पर नकेल डालने के लिए लाया गया काला कानून- राजा तिवारी

मंगलवार को अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई-धर्मवीर सिंह,महामंत्री,राहुल दीक्षित उपाध्यक्ष

कानपुर देहात। ई रजिस्ट्री की व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में ग्यारह दिनों से मैथा तहसील के अधिवक्ता लगातार हड़ताल पर है। निबंधन कार्य के साथ ही न्यायिक कार्य ठप्प पड़ा है। सोमवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह की अगुवाई में।अधिवक्ताओं ने तहसील में घूम घूमकर नारेबाजी की। और उपनिबंधक कार्यालय में बैठकर ई रजिस्ट्री की व्यवस्था का विरोध किया। लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा तिवारी ने कहा कि ई रजिस्ट्री की व्यवस्था के निजीकरण करना अधिवक्ताओं के हितों पर सीधा कुठाराघात है। इस मौके पर अनिल त्रिवेदी,राजीव दीक्षित,पीसी वर्मा,भरत सिंह,अंकित द्विवेदी,,अंकित चंदेल,उमाकांत त्रिपाठी,जनार्दन यादव,अशोक गौतम,आशुतोष पांडेय, आशुतोष कुमार, बलीशंकर,मोनू पांडेय, जीतेन्द्र चौरसिया,अमितेश,अभिनव तिवारी,मदन,अमित कुमार आदि इस मौके पर मौजूद रहे। हालाकि देर शाम ई रजिस्ट्री के आदेश को वापसी का पत्र वायरल होते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसे अधिवक्ताओं ने संघर्ष की जीत बताया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *