रामलला के पहले दर्शन
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में गुरुवार को गणेश पूजन के साथ विधिवत कर्मकांड शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में रामलला की अचल मूर्ति को आसन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विराजित कराया गया। पहले दिन मुख्य यजमान अशोक सिंहल फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश भागचंदका बने।
