घोसी का घमासान, सपा को मिला वरदान
लखनऊ,08सितंबर 2023। विधान सभा घोसी के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 42759 वोटों से हराया है। घोसी विधानसभा में इतनी बड़ी जीत कभी नहीं हुई थी। हालाकि यह सीट पहले भी सपा के पास थी।
