सुनाद न्यूज 20 जून जून 2022 कानपुर देहात।शासन के निर्देशों के तहत नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।जिसका लक्ष्य नशीली दवाओं के दुरूपयोग और तस्करी से मुक्त एक अंतर्राष्ट्रीय समाज की परिकल्पना को साकार करना है। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त दिवस को मनाने हेतु नशीली दवाओं के विरूद्ध दिनांक 12 जून 2022 से 26 जून 2022 के पखवाड़े में जनजागरूकता अभियान और प्रवर्तन गतिविधियों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नशीली दवाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। जिले में अधिकतम लोगों/जनसाधारण द्वारा सोशल मीडिया नशा विरोधी ई-प्रतिज्ञा का आयोजन, विभिन्न संस्थानों जैसे एनजीओ, विद्यालय, कालेज एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से जागरूकता रैली का आयोजन, नुक्कड़ नाटक का आयोजन एवं लोक महत्व के स्थान रेलवे / बस स्टेशन, विद्यालय कालेज, नागरिक उद्यान, कारागार बाजार में नशा रोधी पर्चे का वितरण बसो, ऑटोरिक्सों पर एंटीड्रग / नशा विरोधी पर्चो को चस्पा करना, सेमिनार / वेबिनार का आयोजन, प्रिंट / इलेक्ट्रानिक मीडिया में एंटी ड्रग संदेश का प्रसारण एवं प्रख्यात व्यक्तियों का साक्षात्कार, जनपद में 26 जून को जब्त नशीले पदार्थों का एक साथ निस्तारण, उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर टीम का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कानपुर देहात 20 जुलाई 2024। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ब्लॉक सरवन खेड़ा के गांव फतेहपुर रोशनाई के मजरा बंजारी ताल में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत। उन्होंने पीपल, पाकड़,बरगद के पौधे रोपे। कार्यक्रम को संबोधित कर लोगों से पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन हेतु “एक पेड़ माँ के नाम”…
कानपुर देहात महोत्सव में मंगलवार को सीडीओ सौम्या पाण्डेय को नए रूप में देखकर सभी ने की सराहना सुनाद न्यूज 07 फरवरी 2023 कानपुर देहात।कानपुर देहात महोत्सव में मंगलवार को सीडीओ सौम्या पाण्डेय ने कत्थक नृत्य पेश कर सब को चौंका दिया। अभी तक सभी उनसे एक अधिकारी के तौर पर परिचित थे। इस मौके…
कानपुर। नगर पंचायत बिठूर की पांच बार से चेयरमैन निर्मला सिंह का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वह बिठूर से विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां है। मंगलवार के शाम उनका पार्थिव शरीर बिठूर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाए जाने की जानकारी परिजनों ने दी है। निधन की…
लखनऊ। 11अगस्त 2023।रिटायर्ड आईएएस संजय भूसरेड्डी रेरा के चेयरमैन बनाए गए है। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने इसकी सहमति दे दी है। अपर मुख्य सचिव नितिन गोकर्ण रमेश ने पत्र जारी कर जानकारी दी।
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को लखनऊ में कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई। संकलन अभिनव अग्निहोत्री
सुनाद न्यूज टीम 6 मई 2022 शिवली। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो वाहन चोरो को पकड़ लिया। कोतवाली क्षेत्र के मैथा नहर पुल पर शुक्रवार सुबह कोतवाल विनोद कुमार मिश्र व चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बैरी रानियां मार्ग पर बैरी की तरफ से दो…