पीएम मोदी ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक का किया लोकार्पण
कानपुर देहात 25 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश के 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास/ लोकार्पण किया गया। जिले में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त जिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अधीक्षका तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।
