पूर्व प्रधानाचार्य सिद्धेश्वर को पुण्यतिथि पर किया नमन

सुनाद न्यूज

15 नवंबर 2022

राजू शुक्ला

कानपुर देहात। कस्बा शिवली के श्री ताराचंद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय सिद्धेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि तथा बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन श्री भोला नाथ जी शुक्ला के द्वारा किया गया। जिसमें पूर्व में आयोजित स्वर्गीय  सिद्धेश्वर पांडेय मेमोरियल प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक  भूधर नारायण मिश्र , सह प्रबंधक राजेंद्र पांडेय  एवं  ओम प्रकाश मिश्रा राकेश मिश्रा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ०शिव कुमार अग्रहरि एवं अध्यापक शिव दत्त शुक्ला, धर्मवीर सिंह,जागृति तिवारी,  अरविंद कुमार, श्याम जी, राजीव लोचन बाजपेई , शैलेंद्र कुमार दीक्षित, मनीष कुमार गुप्ता ,श्री उमाकांत गौड़, विकास कुमार गुप्ता, शशीकांत दीक्षित, ज्ञानेश कुमार निगम, अमित कुमार,  केशव तथा अन्य कर्मचारी विनोद कुमार पांडेय, राम कुमार दीक्षित अमन पाठक रामबाबू एवं संतोष मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *