घूस को घूंसा-बिजली विभाग का जेई धरा गया
रसूलाबाद।झींझक विद्युत उपखंड में जेई के पद पर तैनात जेई रंगलाल पाल झींझक उपखंड से जुड़े रसूलाबाद के कई गांव का काम देखते हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक बिजली ठेकेदार से कमीशन के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया । योजना के तहत ठेकेदार को रिश्वत की राशि लेकर जेई के पास भेजा गया। जैसे ही जेई रंगलाल पाल ने 20 हजार रुपए लिए पहले से ही मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली। फिलहाल जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही है। कि आरोपी जेई पहले भी इस प्रकार की अवैध वसूली में शामिल रहा है या नहीं। मामले में पूछताछ और जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप का माहौल है। पुलिस और एंटी करप्शन टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। अकबरपुर में मामला दर्ज किया गया है।
