एचईओ ने किया निरीक्षण,साफ सफाई के दिए निर्देश

कानपुर देहात।विकासखंड मैथा के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने रविवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली पहुंचे जहां डॉक्टर वंदना पांडे, डॉक्टर उपासना सोनकर, फार्मासिस्ट भूपेंद्र सिंह सचान, एलटी कंचन शुक्ला ,अनामिका, वार्ड बॉय मानसिंह, सफाई कर्मी काशी मौजूद मिले। गत दिनों सीएमओ ने न्यू पीएचसी शिवली छापेमारी की थी। जिसमें फार्मासिस्ट नदारद मिले थे।यहां खांसी, जुखाम, बुखार तथा खुजली के पहुंचे कुल 41 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औनहां पहुंचे जहां डॉक्टर विजय कुमार, फार्मासिस्ट महेश पाल, वार्ड बॉय जयप्रकाश सहित सभी कर्मचारी मौजूद मिले। यहां पहुंचे खांसी, जुखाम, बुखार तथा खुजली के कुल 48 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था बेहतर कराए जाने का निर्देश दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *