एक दिन में मिले दो अज्ञात शव,पुलिस हलकान
कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर गांव के पास से निकले रजबहे में रविवार दोपहर बाद एक अज्ञात व्यक्ति का नग्न शव पुलिया में फंस जाने के कारण दिखाई पड़ा। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और कुछ देर में ही वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ।घटना की जानकारी मिलने पर भाऊपुर चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने नमूने संकलित किए ।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के (बन्नापुर) बारनपुर कहिंजरी गांव स्थित एक ढावा के पास एक करीब 45 वर्षीय युवक मृत अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिलते ही भीड़ इकट्ठी हो गई। अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार,आरक्षी गौरव व दीवान राज पाल भी मौके पर पहुंच गए। और युवक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। युवक नीले रंग की जींस व चौखड़िया कोकाकोला रंग की शर्ट पहने था।
बोले जिम्मेदार
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शवों की पहचान करवाने का काफी प्रयास किया गया, पहचान नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
