सिकंदरा में नायब तहसीलदार की कार्यवाई से मचा हड़कंप
कानपुर देहात। अनिरुद्ध कुमार नायब तहसीलदार सिकंदरा ने खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए। खनन में लगी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्राम भाल के निकट अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर बंद किया गया है।स्थलीय जांच हेतु लेखपाल को निर्देशित किया गया है।ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना राजपुर के सुपर्द किया गया है।
