मैथा तहसील में अधिवक्ताओं का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
अधिवक्ता राम प्रताप सिंह एवं जय नारायण राठौर का जन्म दिवस मैथा तहसील में धूमधाम से मनाया गया।
कानपुर देहात।लायर्स एसोसिएशन मैथा (कानपुर देहात) के तत्वावधान में सम्मानित अधिवक्ता राम प्रताप सिंह तथा जय नारायण राठौर का जन्म दिवस साथी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन तहसील मैथा परिसर स्थित लायर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राहुल दीक्षित (एडवोकेट) के चैंबर में किया गया। इस अवसर पर लायर्स एसोसिएशन मैथा के अध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी (राजा तिवारी) एवं महामंत्री धर्मवीर सिंह सेंगर के नेतृत्व में उपस्थित सभी अधिवक्ता बंधुओं ने दोनों जन्मदिवस प्रभारियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और केक काटकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उपस्थित वरिष्ठ जनों ने उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से के.के. (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बार एसोसिएशन कानपुर देहात), पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र कुशवाहा ,पूर्व महामंत्री प्रेम चंद्र वर्मा, एसोसिएशन के ऑडिटर शोभा देवी, पुस्तकालय अध्यक्ष नरेंद्र कमल, पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह भदौरिया, विवेक सिंह भदौरिया, उमाकांत त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, राजीव दीक्षित एडवोकेट, बली शंकर एडवोकेट, रविकांत कमल , राजेश राजपूत , द्विवेदी , विनोद कुमार , धनंजय मिश्रा, अंकित द्विवेदी, राम नरेश कमल, अनुज पाल, अंकित सिंह, उमेंद्र शुक्ला, अमित कुमार, आलोक और भाजपा मंडल अध्यक्ष (मैथा) पवन राजपूत सहित भारी संख्या में अधिवक्ता बंधु मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां बांटीं।
